लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारंभ

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 2 अप्रैल को सुंदरनगर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

वह प्रातः 11:00 बजे शुकदेव वाटिका के समीप टूरिज्म कैफे पहुंचेंगे। 11:15 बजे टूरिज्म कैफे में पगड़ी रसम और देव पूजन करने के बाद 12:30 बजे शुकदेव वाटिका और देहरी पार्क जीर्णोद्धार परियोजना, कार्यकारी अधिकारी आवासीय भवन का शीलान्यास करेंगे। तत्पश्चात वह शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क तक निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे।

जवाहर पार्क मेला मैदान में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करेंगे। 2 अप्रैल को सांय 04:30 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...