फूलों की खुशबू से महक रहा पालमपुर! 1 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया ट्यूलिप गार्डन का दीदार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के सुंदर शहर पालमपुर में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसका कारण है यहां का ट्यूलिप गार्डन, जिसे देखने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। सीएसआईआर-आईएचबीटी के ट्यूलिप गार्डन में अब तक एक लाख से ज्यादा पर्यटक आ चुके हैं।

यहां 11 किस्मों के 50 हजार रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूल लगाए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पालमपुर पहुंच रहे हैं। आईएचबीटी संस्थान ने 26 फरवरी को ट्यूलिप गार्डन को लोगों के लिए खोला था और इसे देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यहां ज्यादातर बाहरी पर्यटक और स्कूली बच्चे आते हैं, जिनके लिए यह मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन प्रदेश का पहला और देश का दूसरा सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। इसे कुछ वर्ष पूर्व हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित किया गया था। पालमपुर स्थित आईएचबीटी संस्थान को केंद्र सरकार और सीएसआईआर ने 2021 में शुरू किया था। फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत फूलोत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की योजना पर काम हो रहा है।

पर्यटकों की राय

मंडी से आई नेहा वर्मा ने बताया कि यह गार्डन बहुत ही सुंदर है और यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के नेचुरल पार्क और भी बनाने चाहिए, क्योंकि ये हमारे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं।

कृषि वैज्ञानिक की राय

संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर भव्या ने बताया कि लोगों में ट्यूलिप गार्डन को लेकर बहुत उत्साह है। इस साल एक लाख से ज्यादा लोग ट्यूलिप गार्डन का दीदार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस गार्डन को बनाने और मेंटेन करने में बहुत मेहनत लगती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...