रीजनल सेंटर के छात्रों ने सीखे मोबाइल ऐप बनाने के गुर

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 मार्च – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खनियारा स्थित रीजनल सेंटर में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आज शनिवार को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाग लेते हुए संस्थान के छात्रों ने विशेषज्ञों ने मोबाइल ऐप बनाने के गुर सीखे।

कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए रीजनल सेंटर के निदेशक प्रो. कुलदीप कुमार अत्री ने वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं तकनीक की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा की तकनीक का आजकल शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कम्प्युटर की मदद से विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का काफी ज्ञान बढ़ा है।

कार्यशाला में प्रमुख वक्ताओं अंकित ठाकुर और गणेश राज ने मोबाइल ऐप विकास के नवीनतम रुझानों और तकनीकों पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को ऐप विकास के विभिन्न चरणों, डिजाइन, और उपयोगकर्ता अनुभव के महत्व के बारे में जानकारी दी। निदेशक रीजनल सेंटर ने बताया कि कार्यशाला में प्रैक्टिकल और तकनीकी जानकारी देने के उद्देश्य से छात्रों के लिए व्यावहारिक सत्रों का भी आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने व्यावहारिक सत्रों में हिस्सा लेते हुए वास्तविक समय में ऐप विकास के लिए फ्लटर तकनीक का उपयोग करना सीखा। इसके बाद जिज्ञासा समाधान सत्रों में प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं और प्रश्नों को विशेषज्ञों के समक्ष रख उनका समाधान पाया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में एम.सी.ए एवं पी.जी.डी.सी.ए के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...