नवरात्र पर नूरपुर-बैजनाथ-पपरोला के बीच चलेंगी दो अतिरिक्त रेल, जानिए टाइमिंग

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नवरात्र को लेकर पहली अप्रैल से नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला के बीच दो अतिरिक्त रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी।

उत्तर रेलवे जम्मू मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 52475 नूरपुर रोड से सुबह आठ बजे से चलकर दोपहर 2:55 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 52476 बैजनाथ पपरोला से सुबह दस बजे चलकर शाम 4:45 बजे नूरपुर पहुंचेगी।

ये रेलगाडिय़ां मझेहरा, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परौर, चामुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी, कांगड़ा मंदिर, कांगड़ा, कोपर लाहड़, ज्वालामुखी रोड, त्रिपल हाल्ट, लुन्सू, गुलेर, नंदपुर भटोली, बरियाल, नगरोटा सूरियां, मेघराज पुरा, हरसर देहरी, जवांवाला शहर, भरमाड़, बल्ले दा पीर लाड़थ और तलाड़ा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी।

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार के बोल 

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार ने बताया कि नूरपुर-बैजनाथ पपरोला के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त रेलगाड़ी के संचालन से नवरात्र में कांगड़ा घाटी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और उनकी यात्रा आरामदायक होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...