काँगड़ा: पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और आर्षितों के लिए आउटरीच कार्यक्रम होंगे आयोजित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाने तथा उनके समस्याओं के निपटारे के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा अप्रैल माह में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सेवानिवृत्त कर्नल जी.एस गुलेरिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए बोर्ड द्वारा कल्याण आयोजकों ड्यूटी लगाई गई है।

  • उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को सैनिक विश्राम गृह देहरा,
  • 5 अप्रैल को रक्कड़,
  • 10 अप्रैल को इंदौरा,
  • 11 अप्रैल को सैनिक विश्राम गृह नूरपुर,
  • 17 अप्रैल को जयसिंहपुर,
  • 19 अप्रैल को सैनिक विश्राम गृह पालमपुर,
  • 26 अप्रैल को नगरोटा सूरियां तथा
  • 28 अप्रैल को फतेहपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारीयों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं व आश्रितों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में कल्याण आयोजक संबंधित वर्गों की समस्याओं को सुनेंगे तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।

ये ले सकते है भाग

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, उनके आश्रित, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों की विधवाएं सभी दस्तावेजों सहित भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...