प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत काँगड़ा के सर्वाधिक 570 हैबिटेसन के लिए रोड नेटवर्क की स्वीकृति

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को  संसद में बताया कि प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बर्ष 2014 से अब तक हिमाचल प्रदेश की 2562 हैबिटेशन्स के लिए सड़क नेटवर्क स्वीकृत किया गया है। जिसमे से 2544 हैबिटेसन को रोड नेटवर्क से जोड़ दिया गया है जबकि 18 हैबिटेसन का कार्य बकाया है।

उन्होंने बताया की प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बर्ष 2014 से अब तक बिलासपुर के 133  हैबिटेसन, चम्बा के 299  हैबिटेसन, हमीरपुर के 103 हैबिटेसन, काँगड़ा के 570 हैबिटेसन, किन्नौर के 37 हैबिटेसन, कुल्लू के 217 हैबिटेसन, लाहौल स्पीति की 12 हैबिटेसन, मंडी के 442 हैबिटेसन, शिमला के 315 हैबिटेसन, सिरमौर के 186 हैबिटेसन, सोलन के 107 हैबिटेसन और ऊना के 141 हैबिटेसन के लिए सड़क सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिसमे से चम्बा के 7 हैबिटेसन, काँगड़ा के 1 हैबिटेसन, कुल्लू के 4 हैबिटेसन, शिमला के 8 हैबिटेसन, का कार्य बकाया है जबकि मंडी के लिए स्वीकृत 442 हैबिटेसन की जगह 444 हैबिटेसन को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...