हिमाचल के युवाओं को विदेशों में मिलेंगे रोजगार के अवसर, सीएम के निर्देश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने निगम को प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को विदेशों में रोजगार पाने वाले युवाओं के लिए ट्रैक एंड ट्रेस की व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एमिग्रेशन एक्ट, 1983 के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया करवाने तथा विदेशों में रोजगार के लिए श्रमिकों की भर्ती करने को मंजूरी दी गई।

इसके लिए निगम विदेश मंत्रालय में प्रोटैक्टर जनरल ऑफ एमिग्रेंट्स, नई दिल्ली के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।

निदेशक मंडल ने समग्र शिक्षा अभियान के कार्य को जारी रखने को भी मंजूरी दी। बैठक में एचपीएसईडीसी में जेओए आईटी के दो पद तथा मल्टी टास्क वर्कर के दो पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव प्रियंका बासु और राखिल काहलों, निदेशक उद्योग यूनुस, सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक एचपीएसईडीसी वीरेंद्र शर्मा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा: उद्घाटन के साढ़े तीन साल बाद पासू सब्जी मंडी शुरू

नीशु मोंगरा ने किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ,...

हिमाचल में मंत्री-विधायकों के बाद अब अफसरों का वेतन भी स्थगित, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मंत्रियों-विधायकों के...

बद्दी के बसंती बाग में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, दो गाडिय़ां जलीं

बद्दी - रजनीश ठाकुर  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग...

धर्मशाला में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, एक साथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा ने किया स्वागत

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  धर्मशाला में कांग्रेस अभी ब्लाक अध्यक्ष...