कठुआ में हुई आंतकवादी गतविधियों को देखते हुए तुनूहटट्टी में भी पुलिस सतर्क

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के अंतर्गत आने वाले हीरानगर सेक्टर के सन्याल इलाके में हुई आंतकवादी गतविधियों को देखते हुए जिले के प्रवेश द्वार तुनूहटट्टी में भी पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

प्रवेश द्वार पर जिला पुलिस के साथ अब हथियारों से लैस अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस दल द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

इसके साथ ही वाहनों में सवार हुए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति जिला की सीमा में प्रवेश न कर सके।

वैसे तो प्रवेश द्वार पर पुलिस दल द्वारा वाहनों की जांच पड़ताल को अंजाम दिया जाता रहता है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई घटना पड़ोसी राज्य में घटित होते ही जिले की सीमा में तैनात पुलिस दल को सतर्क कर दिया जाता है।

बता दें कि बीते रविवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सन्याल इलाके में पुलिस को लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया है।

जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया है और इसी दौरान सुरक्षा बलों की आंतकवादियों से हुई मुठभेड़ में घटनास्थल से कुछ हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

इस अभियान के दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। इस हुई घटना के बाद अब किसी भी परस्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...