मुख्यमंत्री सुक्खु के जन्मदिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट

--Advertisement--

शिमला रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के जन्मदिन पर हिमाचल यूथ कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिमला के रिज मैदान में में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों ने भाग लिया।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु के 61वें जन्मदिवस पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में 61 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकाल कर इस शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और इस पुनीत कार्य के लिए कार्यकर्ताओं व रक्तदाताओं का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर के बोल 

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने लोगों को रक्तदान का महत्व भी बताया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...