मंडी गोलीकांड : पंजाब के नहीं UP के दो सगे भाई निकले आरोपी, 3 दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी शहर के पुलघराट में 21 मार्च की रात को लूटपाट और गोलीकांड की घटना में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और यूपी मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। पिछले लंबे समय से यह बल्ह के रत्ती में रह रहे हैं और यहां पर मजदूरी का काम करते हैं। मंडी पुलिस ने बीती रात को इन्हें नेरचौक से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि गोलीकांड का यह मामला पुलिस के लिए पूरी तरह से ब्लाइंड केस बन चुका था। आरोपियों ने बड़ी ही चालाकी से घटना को अंजाम दिया और अपराध में बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल किया था। वारदात के समय न तो ढाबा मालिक ने इन दोनों को सही से देखा था और न ही सामने आए सीसीटीवी फुटेज से इनकी कोई पहचान हो पाई थी। जिससे पुलिस के लिए यह मामला पूरी तरह से पेचीदा हो गया था।

पुलिस द्वारा पहले मनाली से लेकर हिमाचल बॉर्डर तक आईटीएमएस और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। यहां से जब कुछ सुराग मिला तो एलआर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ की अध्यक्षता में 4 जांच दलों के साथ एक विशेष जांच टीम का गठन किया।

24 मार्च को गठित टीम ने विभिन्न फुटेज को खंगालने के बाद अपराध में शामिल की गई बाइक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए ,अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और बीती रात को इन्हें नेरचोक से गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद अजमल और 19 वर्षीय आजम पुत्र मोहम्मद असलम जिला मुजफ्फरपुर यूपी के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनो आरोपी सगे भाई हैं और बल्ह के रत्ती में किराए के कमरे में रहते हैं। यह दोनों यहाँ एल्यूमिनियम फिटर का काम करते हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया में इस केस के आरोपियों को पंजाब से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा था। केस के सुलझने से सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहों का भी पर्दाफाश हुआ है। आरोपी पंजाब के  नहीं बल्कि यूपी के निकले हैं।

वहीं, एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस को शक है कि इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए चेसी नंबर बदलकर मॉडिफाइड बाइक का इस्तेमाल किया है, जिसकी जांच जारी है। साथ ही पुलिस ने इनसे जो कट्टा बरामद किया है, उसकी जांच भी विशेषज्ञों के द्वारा की जाना अभी बाकी है।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर पुलिस से भी इनकी आपराधिक हिस्ट्री मांगी गई है। किस इरादे से इन दोनों ने लूटपाट व गोलीकांड की इस घटना को अंजाम दिया है, इसके खुलासे पुलिस पूछताछ में होना भी अभी बाकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...