जांच में खुलासा : पिछले कई दिनों से मानसिक दबाव में चल रहे थे चीफ इंजीनियर विमल नेगी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी पिछले कई दिनों से मानसिक दबाव में चल रहे थे। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच के दौरान उनके सहयोगियों और कनिष्ठ कर्मचारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक सहयोगियों ने बताया कि विमल नेगी ने मानसिक या दबाव में होने के बारे में बताया था और वह लंबी छुट्टी पर जाने की बात भी कह रहे थे। वहीं विमल नेगी के भाई सुरेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक उनसे मामले की जांच के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और आरोपी बाहर घूम रहे हैं।

चीफ इजीनियर विमल नेगी की पत्नी ने कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और गलत काम करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा पूछताछ में पुलिस के हाथ मामले से संबंधित कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं। पुलिस मामले में लगातार कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इसमें विमल नेगी के विंग के अधिकारियों के साथ ही अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस कॉरपोरेशन से कब्जे में लिए गए रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

ऑफिस रिकॉर्ड और बैठकों के मिनट्स से पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार विमल नेगी किन परिस्थितियों में काम कर रहे थे और उनके खिलाफ किसी प्रकार की विभागीय जांच और कारण बताओ नोटिस जारी तो नहीं किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...