अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैंन के लिए पंजीकरण शुरू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीती जिले के युवाओं के लिए 12 मार्च 2025 से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैंन 8 और 10th पास युवाओं के लिए पंजीकरण विंडों खोल दी गई है।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवा अंतिम दिनों में अपना आवेदन फॉर्म भरते हैं जिससे वेबसाइट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से युवाओं को फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि समय रहते www: joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके आवेदन करें।

अगर उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने मैं समस्या आती है तो सुविधा के लिए www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक दिया हुआ है उसे देख सकते हैं जिसमें एप्लीकेशन सबमिट करने का पूरा प्रोसीजर दिया हुआ है।

इसके साथ ही उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने भी जिला के युवाओं से आग्रह किया है कि सभी युवा नशे से दूर रह कर अग्निवीर भर्ती कि तैयारी करें और भर्ती में बढ़चढ़ कर भाग लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...