दो सगे भाई 11 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा था नशा

--Advertisement--

दो सगे भाई 11 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा था नशा

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें आरोपियों के घर के नीचे स्थित निर्माणाधीन भवन में नशे का सामान छिपाए जाने की जानकारी मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपियों की पहचान गौरव (23) और चेतन (25), पुत्र हरि गोपाल निवासी गांव बठोल, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उनके निर्माणाधीन मकान से 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

मौके पर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गौरव पहले भी नशा तस्करी के एक मामले में संलिप्त पाया गया था। उस मामले में गौरव के पास से 7 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी।

उधर, धर्मपुर पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...