फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, सात जिलों में यलो अलर्ट, जानिए अपने यहां का हाल

--Advertisement--

7 जिलों में बारिश व बर्फबारी होने का पूर्वानुमान

हिमखबर डेस्क

राज्य में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 26 व 27 मार्च के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। 26 मार्च को लाहुल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और कुल्लू में बारिश-बर्फबारी होने का यलो अलर्ट जारी हुआ है। 27 को लाहुल-स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा व मंडी के साथ किन्नौर व जिला शिमला में भी एक दो स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 मार्च को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को तेज धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आंकी गई है। अधिकतम तापमान में उछाल आने से पारा सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। तापमान में उछाल आने से ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर व सोलन जिला में लोगों को अभी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है।

बागबानों की बढ़ी टेंशन

प्रदेश के कई सेब उत्पादक क्षेत्रों में सेब के पौधों में पिंक स्टेज शुरू हो गई है और अगर बारिश, आंधी व बर्फबारी होती है, तो इससे बागबानी को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में अगामी तीन दिनों के दौरान चोटियों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...