पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में बस्ता रहित दिवस: विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में 21 मार्च से चल रही पांच दिवसीय बस्ता रहित गतिविधियों में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत दूसरे चरण में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय बस्ता रहित दिवस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ावा देना है, जिससे वे पारंपरिक कलाओं से परिचित होकर नए हुनर सीख सकें। इस विशेष आयोजन में कांगड़ा चित्रकारी, चंबा रुमाल, काष्ट कला, टोकरी निर्माण जैसी लोक कलाओं को विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सीखा।

विद्यालय में विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा इन कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी स्वयं अपने हाथों से सुंदर कलात्मक वस्तुएं तैयार कर रहे हैं। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता को बल मिल रहा है।

विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पीएम श्री योजना के तहत इस नवाचार से शिक्षा के साथ-साथ पारंपरिक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन भी हो रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना भी है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...