मंडी में ढाबा मालिक पर गोलीबारी और लूटपाट की घटना, पुलिस ने शुरू में फोन नहीं उठाया, घायल ने खुद अस्पताल पहुंचने की कोशिश की, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल के मंडी में गोलीकांड सामने आया है। इस घटना में मंडी शहर के केहनवाल के ढाबा मालिक घायल हुए हैं। आधी रात को खाना खाने के बाद युवकों ने उनपर गोलियां चलाई। घटना में वह घायल हुए हैं। उनके चेहरे पर जख्म साफ नजर आ रहे हैं। अब पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी उनसे बात की है।
मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाए गए ढाबा मालिक प्रदीप ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से बातचीत में बताया कि युवकों ने खाना खाया और फिर पूछा और क्या है? इस पर उन्होंने कहा कि और तो कुछ नहीं है। इससे पहले कि वह कुछ समझते, एकदम से से गोली मार दी। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ से बचाव की कोशिश भी की। बाद में गोली उनके मुंह और हाथ को छुती हुई निकल गई।उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी कैश भी ले गए।
जयराम ठाकुर ने बातचीत में कहा कि उन्होंने एसपी मंडी से पूरे मामले को लेकर बातचीत की है और वह मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। वहीं, नेरचौक अस्पताल में भाजपा के सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने पीड़ित प्रदीप ठाकुर और उनके परिवार से बातचीत की है।
एसपी साक्षी वर्मा के बोल
मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि अब तक आरोपियों का पहचान नहीं हो पाई है। पंजाब के टूरिस्ट या बाइकर्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा कुछ सामने आया नहीं है। बाइक पर कोई झंडे नहीं लगे थे, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। अब मंडी के एसएसपी सागर चंद भी मौके पर पहुंचे हैं हालांकि, ढाबा मालिक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बोल
उधऱ, सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में ढाबा संचालक के साथ नेशनल हाइवे पर हुई डकैती की घटना और उन पर हुआ जानलेवा हमला बहुत हैरान करने वाला है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं।

