देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक समेत तीन लोग गिरफ्तार, दो महिलाओं को किया रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर शहर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना पालमपुर के लोअर मैंझा इलाके के एक होटल में हुई, जहां पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने होटल पर छापा मारा और दो महिलाओं को रेस्क्यू किया।

इन महिलाओं को होटल में लाकर उनके साथ अवैध रूप से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक के समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से होटल में देह व्यापार चल रहा था। एमसी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...