HPPCL के मुख्य अभियंता बिमल नेगी 10 मार्च से लापता, राजस्व मंत्री ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत बिमल नेगी 10 मार्च से लापता हैं। पुलिस उनके लापता होने के मामले में पूरी तरह से जुटी हुई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इस मामले पर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि बिमल नेगी के परिवार का कहना है कि वे मानसिक तनाव में थे और काम का उन पर काफी दबाव था।

राजस्व मंत्री ने कहा कि बिमल नेगी अब तक लापता हैं, और पुलिस प्रशासन उनके साथ-साथ उनके परिवार और बड़े भाई भी उन्हें ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और एचपीसीएल के अधिकारियों को भी बिमल नेगी को खोजने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में बिमल नेगी को लापता होना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिवार का मानना है कि बिमल नेगी मानसिक तनाव में थे और काम का उन पर दबाव था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...