सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे। इसके लिए वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच और लम्बाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक

  • 17 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर,
  • 18 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली,
  • 19 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां,
  • 20 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ
  • तथा 21 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है।

सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in/ पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...