केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर एम्स को बनाया भ्रष्टाचार व लूटपाट का अड्डा

--Advertisement--

शिमला 13 मार्च – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर आरोप लगाया है कि बिलासपुर में स्थापित एम्स को उन्होंने भ्रष्टाचार व लूटपाट का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स कांग्रेस सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की देन है और तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर में जमीन देकर इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए रामलाल ठाकुर  व पूर्व विधायक बंम्बर ठाकुर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता सदन के बाहर और अंदर नड्डा के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये  कांग्रेस पर ऊलजलूल बयानबाजी कर रहें है। उन्होंने कहा कि अगर नड्डा के  इतिहास पर  और पूर्व में उनके कार्यो पर नजर डाले तो वह  भ्रष्टाचार से भरा रहा है।

रामलाल ठाकुर ने एम्स में हो रहें भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए बताया कि एम्स बिलासपुर में बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चला हुआ है।उन्होंने कहा कि इसकी सुरक्षा दीवार का 19 करोड़ का टेंडर,पेयजल आपूर्ति जो कोल डेम से 47 करोड़ का प्रोजेक्ट दिल्ली में बैठ कर बाहरी लोगों को दिया गया है।

इसके अतिरिक्त 278 करोड़ का भवन निर्माण का प्रोजेक्ट बगैर किसी टेंडर के किसी बाहरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। हैरानी की बात है कि इस जगह पर पहाड़ काटने व इसे समतल करने के लिये 18 करोड़ का अलग से एक टेंडर जारी किया गया और इसका भूमि पूजन गत दिनों नड्डा ने किया।

उन्होंने कहा कि यहां रेत की खान है और ठेकेदार ने 20 लाख का तो यहां से निकला रेत ही बेच दिया। इसी प्रकार पौधरोपण पर भी 25 करोड़ खर्च किया गया जिसका कही कोई पता नही है।उन्होंने कहा कि यहां इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांग गई है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को ठेके देकर प्रदेश के ठेकेदारों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि इसी तरह यहां सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड व अन्य स्टाफ की भर्तियों में भी प्रदेश के बाहरी लोगों को लगाया जा रहा है और उन्हें वेतन जो ठेकेदार के द्वारा दिया जाता है उसे भी कागजों में 15 से 18 हजार दिखाया  जा रहा है और दिया जा रहा है  इसका आधा। उन्होंने कहा कि नड्डा बताएं कि एम्स के निर्माण में टेंडर बाहरी लोगों को कैसे दिए जा रहें है और इसमें की जा रही नियुक्तियां दिल्ली में कौन कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...