बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर गया विपक्ष

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चाैथे दिन गुरुवार को सदन में हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

हंगामा हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा के इस सवाल पर हुआ कि क्या यह सही है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को कांगड़ा बैंक से राशि जारी की गई। अगर हां तो कितने महिला मंडलों को यह राशि दी गई, इसकी जानकारी दें।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इसका उत्तर नहीं मिला तो हंगामा शुरू किया। इसके बाद विपक्ष सदन से बाहर चला गया। हालांकि, स्पीकर ने वाकआउट को रिकॉर्ड में नहीं लिया।

विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत अपनी संस्तुति भेज दें, तभी डीसी बजट जारी कर पाएंगे : अग्निहोत्री

प्रदेश विधानसभा में जोगिंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट रिलीज नहीं करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सात महीने से कोषागारों में बजट रोका गया है। राणा ने कहा कि ऐसा कभी हुआ नहीं है कि सात महीने से निधि नहीं है।

इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा – आपने उपायुक्त को अपनी संस्तुतियां पूरी नहीं भेजी हैं और ऐसा न हाे कि बजट रुक जाए। उन्होंने कहा कि कोविड और आपदा के समय ही निधि के बजट को जारी करने में थोड़ी रुकावट हुई थी। वर्तमान में ऐसा कुछ नहीं है।

विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत अपनी संस्तुति भेज दें, तभी उपायुक्त बजट जारी कर पाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुजानपुर के होली उत्सव में गए हैं, इसलिए उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के स्थान पर यह जवाब दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...