15 दिन बाद पटवारी-कानूनगो की हड़ताल खत्म, मंत्री से मीटिंग के बाद फैसला, सुक्खू सरकार को झुका नहीं पाए हड़ताली

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल समाप्त हो गई है। इससे आम जनता ने राहत की सांस ली है और अब रुके हुए राजस्व कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकेंगे।

बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुई बैठक में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।

पटवारी-कानूनगो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत संतोषजनक रही। यह सुनिश्चित कर दिया गया कि स्टेट कैडर व्यवस्था के तहत उनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए सभी पटवारियों और कानूनगो से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने की अपील की।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि बैठक के दौरान महासंघ की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ को यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार द्वारा जारी स्टेट कैडर की अधिसूचना से पटवारी और कानूनगो की पदोन्नति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा उनकी अन्य मांगों पर भी सहमति बनी। इसके बाद महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

बता दें कि 22 फरवरी को हिमाचल सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर नायब तहसीलदारों, पटवारियों और कानूनगो को जिला कैडर से हटाकर राज्य कैडर में शामिल करने का निर्णय लिया था।

इस फैसले का विरोध करते हुए पटवारी और कानूनगो 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण प्रदेशभर में राजस्व कार्य ठप हो गए थे, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...