घुमारवीं से एम्स बिलासपुर आ रही बस के चालक को आया हार्ट अटैक, यात्रियों में मचा हड़कंप 

--Advertisement--

घुमारवीं से एम्स बिलासपुर आ रही बस के चालक को आया हार्ट अटैक, यात्रियों में मचा हड़कंप।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

घुमारवीं से एम्स बिलासपुर कोठीपुरा आ रही एक बस के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। यह घटना उस समय हुई जब बस एम्स के गेट के पास पहुंची थी। जैसे ही चालक को हार्ट अटैक आया, चालक ने बस को गेट नम्बर 1 पर खड़ा कर दिया था।

सौभाग्य से, एम्स बिलासपुर के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और चालक को बस से निकालकर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। चालक का इस समय एम्स में उपचार चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

बस में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप

घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता और तत्काल उपचार मिलने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। यात्रियों ने सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

एम्स प्रशासन की प्रतिक्रिया

एम्स बिलासपुर प्रशासन ने बताया कि चालक का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बचाई जा सकी। इस घटना की जानकारी परिवहन विभाग को AIIMS सुरक्षा कर्मियों ने दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...