अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में चल रहा अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान, दान में 500 पुस्तकें और 3500 रुपये प्राप्त

--Advertisement--

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में चल रहा अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान, दान में 500 पुस्तकें और 3500 रुपये प्राप्त- ओम कांत ठाकुर।

मंडी – अजय सूर्या 

अपना पुस्तकालय अभियान के अर्न्तगत जिला प्रशासन मंडी द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पुस्तक दान अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान मेले के शुभारम्भ अवसर पर 27 फरवरी को शुरू किया गया था और मेले का समापन होने तक 5 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान में अभी तक 500 किताबें और 3500 रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने मंडी की जनता से इंदिरा मार्केट में स्थापित पुस्तक संग्रहण क्योसक में अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास दान करने के लिए पुस्तकें नहीं हैं हों तो वह अपनी इच्छा अनुसार कुछ राशि भी दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम जितना ज्ञान बढ़ाएंगे और जितना बांटेंगे, उतनी ही हमारी नई पीढ़ी सशक्त होगी।

एसडीएम ने कहा किताबें दान कर बनाओ अपनी मंडी की जनता को जानकार या फिर पच्चास सौ पांच सौ हजार रुपये दान करो स्वेच्छा अनुसार।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए चलाए जा रहे इस पुन्य कार्य के लिए कोई भी पुस्तकें दान कर अपना पुस्तकालय अभियान का सहभागी बन सकता हैं।

उन्होंने कहा कि यहां से एकत्रित की गई पुस्तकंे जिला के विभिन्न पुस्तकालयों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। कोई भी व्यक्ति साहित्य और प्रतियोगिता से संबंधित पुरानी किताबों को पुस्तकालय में पढ़ने के लिए दान कर सकता है। उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...