विधायक ने गुटखा खाकर विधानसभा में थूका, अध्यक्ष हुए नाराज, लगाई फटकार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को एक सदस्य के गुटखा खाकर थूकने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विधानभवन को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी 403 सदस्यों की है।

विधानसभा के बजट सत्र में सदन की आज की कार्यवाही शुरु होते ही श्री महाना ने कहा “ सदन में एक माननीय सदस्य ने गुटखा खाकर गंदगी फैलाई है।

सूचना मिलने पर मैने वीडियो के जरिए उक्त सदस्य को गंदगी फैलाते देखा है। मैं सार्वजनिक रुप से उनका नाम नहीं लूंगा मगर उक्त सदस्य का दायित्व है कि वह स्वयं आकर उनसे मिलें। नहीं मिलने की दशा में मैं खुद उन सदस्य को बुला लूंगा।”

उन्होंने कहा “ विधानसभा को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि सभी 403 सदस्यों की है जो प्रदेश की 21 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए मेरी अपील है कि सभी सदन समेत समूचे विधानभवन को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...