पानी की सप्लाई देने में मण्डी प्रसाशन बुरी तरह फेल – एन के पंडित 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने मण्डी प्रसाशन पर बड़ा आरोप जड़ते हुए कहा की पानी की सप्लाई देने में मण्डी प्रसाशन बुरी तरह फेल साबित हुआ है।

एन के पंडित ने मण्डी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की एक तरफ मण्डी की शिवरात्री में दूर दूर से हज़ारों मेहमान आये हुए है। ऐसे में मण्डी शहर में जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप होकर मण्डी प्रसाशन की खूब किरकिरी हो रही है।

पंडित ने जिला मुख्यालय पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा की जब लोग जलशक्ति विभाग के लैंडलाइन नंबर पर फोन करते है तो उन्होंने अपना लैंडलाइन नंबर जो की सरकारी है उसको आउट ऑफ़ आर्डर कर दिया है।

पुरानी मण्डी के वाटर गार्ड ने भी अपना मोबाइल आउट ऑफ़ आर्डर कर दिया है जो की पिछले 3 दिन से कोई भी उत्तर नहीं मिल रहा है। जिससे मण्डी के लोग काफी परेशान हो रहे है।

उन्होंने कहा की विभाग जनता की सेवा करने के लिए बना है पर जलशक्ति विभाग और वाटर गार्ड ना जाने कौन सी कुंभकर्णी नींद में सोये है जो जनता को शिवरात्री के मौके पानी की सप्लाई ठप करके जनता को परेशान कर रहे है।

एन के पंडित ने जलशक्ति विभाग और उसके वाटरगार्ड की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवालिया निशान लगाए है जिस से मण्डी की जनता खास परेशान है।

एन के पंडित ने जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस पर कड़ा संज्ञान लेने की अपील की है की उन जलशक्ति विभाग के अधिकारियों और वाटर गार्ड पर तुरंत एक्शन ले हिमाचल सरकार जो की पानी की सप्लाई ठप करके आराम की नींद सोये है। उन्होंने कहा की जलशक्ति विभाग के अधिकारी और वाटर गार्ड जनता को फ़ोन उठाना भी जरुरी नहीं समझते।

एन के पंडित ने जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है पिछले 4 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। उन्होंने जनहित के मुद्दे को उठाते हुए इस पर जल्दी अमल करने की अपील की है।

एन के पंडित ने जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की से उन अधिकारियों और वाटर गार्ड की शिकायत कर दी है अब देखते है की उन अधिकारियों और वाटर गार्ड पर कब कड़ी कार्रवाई हिमाचल सरकार करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...