सुनंदा के गीतों पर झूमी मंडी, थाईलैंड ने दिखाई अपनी संस्कृति की झलक

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के नाम रही। इसके अलावा थाईलैंड से आए सांस्कृतिक दल ने भी अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए मनोरम प्रस्तुति दी।

चौथी संध्या में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने उन्हें शॉप और टोपी व डीसी मंडी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

चौथी संध्या में ममता भारद्वाज और अमिका साहिल ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रात करीब साढे 8 बजे सुनंदा शर्मा ने मंच संभाला और उसके बाद पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोग सुनंदा शर्मा के गानों पर जमकर झूमते हुए नजर आए और संध्या का पूरा आनंद उठाया।

वहीं, चौथी सांस्कृतिक संध्या में थाईलैंड से आए सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति देखने का मौका भी यहां के लोगों को मिला। थाईलैंड से आए दल ने अपनी स्मृद्ध संस्कृति की झलक को पेश करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से जहां स्थानीय लोगों को थाईलैंड की संस्कृति को जानने का मौका मिला वहीं थाईलैंड से आए लोगों ने भी पहाड़ी संस्कृति को जानने का प्रयास किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...