शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आजकल महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जा रहा है। छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

बीते दिनों प्रदेश भर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम लगी रही साथ ही हर शिव मंदिर में जय भोले शंकर का गुणगान शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे सुनने को मिले।

इसी उपलक्ष्य में शाहपुर विधानसभा के तहत पढ़ती पंचायत गांव ठम्बा में भी शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

शिव मंदिर ठम्बा कुआं में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की गई। ठम्बा में तीन दिन तक चले इस महा पर्व पर आज हवन पूजन के साथ महाशिवरात्रि का समापन किया गया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किया। पूजा अर्चना की विधि पंडित आचार्य अनीश कुमार द्वारा करवाईं गई।

इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट भंडारा दुरगेला के प्रसिद्ध पंडित आशीश शर्मा, रोहित, गौरब और उनकी टीम द्वारा बनाया गया। जिसका शिव भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया।

ये रहे उपस्थित

केसरी सोसायटी के संस्थापक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, कार्यकर्ता, प्रगति महिला मंडल के सदस्य, स्थानीय जनता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...