हुनेरा में वितिय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

हिमाचल प्रदेश राज्य स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक वितीय साक्षरता केंद्र चुवाड़ी की ओर से वित्तीय साक्षरता सपताह के तहत ग्राम पंचायत अवांह के हुनेरा गांव में वितिय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम नवाडॅ के तहत एफआईएफ द्वारा आयोजित किया है।

बैंक की चुवाड़ी शाखा के वित्तीय सलाहकार विशाल सिंह ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जैसे सशक्त महिला रिण योजना, आरडी, एफडी, जेएलजी,सेल्फ हेल्पग्रुप, मोबाइल बैंकिंग का महत्व, हिम पैसा ऐप, पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई बीमा योजना इत्यादि और अन्य ऋण योजना जैसे कि वाहन ऋण, गृह ऋण , सशक्त महिला ॠण योजना, सपनों का संचय, व्यक्तिगत ऋण, केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऋण, मुद्रा ऋण पीएमईजीपी ऋण इत्यादि के बारे में बताया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चुवाड़ी शाखा के वित्तीय सलाहकार विशाल सिंह ने बताया कि इस शिविर 4 बचत खाते, बीमा योजना के अंतर्गत 5,5 व पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई के प्रपोजल स्वीकृत किए। शिविर में कैशलैस बैंकिंग के बारे में भी लोगों को बताया गया।

शिविर में 3 एटीएम प्रपोजल और 12 “हिम” पैसा ऐप” के प्रपोजल स्वीकृत किये गये। इस शिविर ग्राम पंचायत अवांह के प्रधान जोगिंदर कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...