शिवरात्रि से ठीक पहले HRTC ने दिया झटका, एक साथ 10 रुपए बढ़ा दिया किराया

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिवरात्रि से ठीक पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने लोगों को महंगाई का झटका दिया है। HRTC ने किराए में एक साथ 10 रुपए की बढ़ोतरी की है। HRTC ने किराए में यह बढ़ोंतर शिमला शहर में चलने वाली राइड विद प्राइड टैक्सियों के लिए ही की है। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों को किराया बढ़ोंतरी में छूट दी गई है।

बता दें कि शिमला में मौजूदा समय में HRTC की 18 टैक्सियां चलती हैं। इसको लेकर निगम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक चार किलोमीटर तक का सफर करने पर अब आम नागरिकों को 30 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले 4 किलोमीटर तक के सफर के लिए 20 रुपए वसूल किए जाते थे।

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों से पहले ही की तरह 15 रुपए चार्ज किए जाएंगे। इसी तरह 4 से 6 किलोमीटर तक के सफर का किराया 30 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए, 6 से 8 किलोमीटर का 40 से बढ़ाकर 50 रुपए, 8 से 10 कोलोमीटर तक के सफर का किराया 50 से बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है। वहीं, 10 किलोमीटर तक के सफर के लिए 70 रुपए वसूल किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...