25 फरवरी को द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में होगा रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में 25 फरवरी को रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा।

जानकारी देते हुए महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्रोणाचार्य रोट्रैक्ट क्लब, विद्यार्थी परिषद् संघ द्रोणाचार्य कॉलेज और रोटरी क्लब शाहपुर के सौजन्य से जन कल्याणार्थ रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे लोगों के स्वास्थ्य की जाँच के साथ साथ आँखों और दाँतों की जाँच भी की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र की सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक संगठनों व स्वैच्छिक रक्तदाताओं से आह्वान किया कि इस इतिहासिक पल का हिस्सा बनकर पुण्य अर्जित करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है की स्वास्थ्य शिविर में बढ़ चढ़ के भाग ले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा...

हाईकोर्ट में 388 नौकरियों का मौका! ग्रुप-B, C और D के पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका के अधीन...