प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किया NDA खड़गवासला का आधिकारिक दौरा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला का आधिकारिक दौरा किया। बता दे कि यह परिसर 8000 एकड में फैला हुआ है। लोक लेखा समिति के सदस्यों का कमांडेंट एडमिरल गुरचरण सिंह ने स्वागत किया और एनडीए संस्थान के बारे में इतिहासिक जानकारी दी। समिति ने एनडीए के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें प्रशिक्षुओं से भी भेंट की।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का भारतीय सेना में अभूतपूर्व योगदान रहा है। प्रदेश के युवा एनडीए में प्रशिक्षण लेकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मेजर सोमनाथ शर्मा, भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल की वीरभूमि ने सदैव देश को महान योद्धा दिए हैं।

समिति के सदस्यों ने एनडीए मेस का भी दौरा किया। जहाँ पर एक साथ 2200 लोग भोजन करते हैं। यह मेस हॉल अनेकों बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों का सत्कार कर चुका है। जिसके भारत के राष्ट्पति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री सेनाध्यक्षों के साथ अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सेनाध्यक्ष भी शामिल हैं। समिति ने पूरे संस्थान का दौरा किया और विभिन्न खण्डों जैसे सूडान खण्ड, मनोज पांडेय इंडिया स्क्वाड्रन का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने एनडीए के सूडान खंड, मनोज पांडे इंडिया स्क्वाड्रन सहित अन्य प्रतिष्ठित स्थलों का अवलोकन किया और प्रशिक्षु कैडेट्स से बातचीत की। एनडीए परिसर का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान सिर्फ एक सैन्य अकादमी नहीं, बल्कि देश के सर्वाेच्च सैन्य नेतृत्व का गढ़ है, जहां अनुशासन, वीरता और कर्तव्यपरायणता को सर्वाेपरि रखा जाता है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के युवाओं को एनडीए जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया और एनडीए प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था की प्रशंसा की।

ये रहे उपस्थित

इस दौरे में लोक लेखा समिति के कार्यकारी सभापति विधायक संजय रत्तन, उप सचेतक केवल सिंह पठानियां,
विधायक इन्द्र सिंह गांधी, कैप्टेन रणजीत ठाकुर, विधायक कमलेश ठाकुर, विधायक डॉ जनक राज शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...