चंबा – भूषण गुरूंग
कहते है न भगवान जब भी किसी को देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है ऐसा ही करिश्मा चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली चुराह विधान सभा के विकासखंड चुराह की ग्राम पंचायत चरडा में एक अध्यापिका ने ड्रीम 11 में मात्र 39 लगाकर एक करोड़ की धनराशि जीतकर रातों रात करोड़पति बन गई।
बता दें कि पायल पत्नी देवी सिंह दोनों पति-पत्नी पेशे से अध्यापक है तथा साधारण से खेती-बड़ी करने वाले परिवार से संबंध रखते हैं।
पायल पैशे से अध्यापिका होते हुए भी क्रिकेट के प्रति अपनी विशेष रुचि रखते हुए ड्रीम 11 में बीती रात इंग्लैंड व भारत के मध्य हुए क्रिकेट मैच में अपने खेल के प्रति अनुभव का परिचय देते हुए अपनी टीम चयनित की और मात्र 39 रुपए लगाकर एक करोड रुपए धनराशि अपने नाम की।

