चंबा के प्रवेश द्वार तूनुहट्टी में पिकअप से चरस की खेप बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चंबा के प्रवेश द्वार तूनुहट्टी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 986 ग्राम चरस बरामद की है इस मामले में जीप सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाना चौड़े में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चेक पोस्ट बकलोह व तूनुहट्टी पुलिस दल द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी इस दौरान दिशा से पठानकोट कीऔर जा रही एक पिकअप जीप ( एचपी 73 ए – 6721) को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस ने मौके पर ही जीप सवार तीन युवाओं को हिरासत में ले लिया आरोपी की पहचान अमरनाथ (33 )वर्षीय निवासी चासक डाकघर सेंचुनाला तहसील पांगी प्रवीण कुमार‌(33) निवासी दुदा डाकघर गनेड मुनव्वर अली (22) कुथेड डाकघर खुश नगरी तहसील चूराह जिला चंबा के रूप में हुई।

डीएसपी चूवाडी योगराज चंदेल के बोल 

मामले की पुष्टि डीएसपी चूवाडी योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा जब जीप की गहनता से जांच की गई तो उसमें रखा एक पिट्टू बैग में से चरस बरामद हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विकास खण्ड कार्यालय रैत में सेनेटरी नेपकिन बैंडिंग मशीन स्थापित

शाहपुर - कोहली विकास खण्ड कार्यालय रैत में शुक्रवार को...

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित,...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को

हिमखबर डेस्क जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक...