एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर, 8 फरवरी – नितिश पठानियां 

उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र (एटीसी) शाहपुर में महिलाओं के लिए बांस से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को बनाने संबंधी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस शिविर में रैत विकास खंड की 19 महिलाओं ने भाग लिया।

समापन अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के कार्यकाल में उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र शाहपुर नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है।

इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के लोगों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकें।

उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग गांवों में रहते हैं और इस तरह के प्रशिक्षण गांवों में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

एटीसी की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया एवं एटीसी में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एटीसी में ग्रामीण परिवेश के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

वैज्ञानिक अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां पर महिलाओं एवं महिलाओं के लिए वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट ,वाटर लैंप, भूकंपरोधी मकान,चीड़ की पत्तियों तथा पत्तल एवं डूने इत्यादि बनाने से संबंधित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं।

इसके उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए भेंट किए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत अनिल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा,सचिव नगर पंचायत शाहपुर प्रदीप दीक्षित,मास्टर ट्रेनर सुशील,रेणु जसवाल,सुमन उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एसपीयू मंडी: यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी

हिमखबर डेस्क सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सेमेस्टर...

फिजिकल एजुकेशन टीचर के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

हिमखबर डेस्क उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड...

Himachal Weather Alert: प्रदेश में 6 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से...