चोरी का हैरतअंगेज मामला, रातों-रात लोहे का पुल ही उखाड़ ले गए चोर

--Advertisement--

लोग सहमे, पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग, झज्जाकोठी, थनेईकोठी व कुठेड़ बुधौड़ा पंचायतों में चोरी की वारदात

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा के तीसा में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों ने विकास खंड तीसा के अंतर्गत आने वाली तीन पंचायतों झज्जाकोठी, थनेईकोठी व कुठेड़ बुधौड़ा में 10 सोलर बैटरियों पर हाथ साफ कर लिया है।

इसके अलावा इन बैटरियों को लगाने के लिए खड़े किए खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा तीसा की ग्राम पंचायत थनेईकोठी के शनेडा नाले में बने लोहे के पुल पर लगाई गई चादरें सहित एंगल व अन्य सामान भी चोरी कर लिया है।

यह पुल करीब सात साल पहले बनाया गया था। नाले पर पुल न होने से लोगों को बारिश के दिनों में नाले को पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। संबंधित पंचायत प्रधान की ओर से नाले के ऊपर पुल का निर्माण करवाया था। उधर संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

विपिन कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत झज्जाकोठी के बोल

ग्राम पंचायत झज्जाकोठी में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई सोलर लाइटों की बैटरियों को चोरों द्वारा चुराने के साथ इन बैटरियों को लगाने के लिए लगाए गए खंभों को भी क्षति पहुंचाई है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चारों को पकड़ने की मांग की है।

कुलदीप प्रधान, ग्राम पंचायत थनेईकोठी के बोल

हमारी पंचायत में एक लोहे का पुल चोरी हो गया है। इसके साथ पंचायत में सोलर लाइट भी चोरी हुई हैं। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...