ड्रग ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, मां ने दोस्तों पर लगाया आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत का मामला सामने आया है। जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में एक युवक की मौत हो गई, पुलिस के मुताबिक युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। वहीं, मृतक की मां ने युवक के दोस्तों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस मामले में आनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब मामले की छानबीन की जा रही है। आनी अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दोस्तों पर मृतक की मां के आरोप

आनी पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान हो चुकी है, 24 वर्षीय युवक कुल्लू जिले के आनी का ही रहने वाला था। आनी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की मां ने शिकायत में बताया कि 27 जनवरी की शाम को उसके बेटे ने फोन पर बताया था कि वो अपने दोस्त के साथ नोगली में है और गोरा मश्नू जा रहे हैं।

इसके बाद अगले दिन 28 जनवरी को उन्हें पुलिस के जरिए सूचना मिली की आनी अस्पताल में इलाज के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई है। मृतक युवक की मां का कहना है कि अगर उसके बेटे के साथ साथ गए उसके तीन दोस्तों द्वारा समय पर उसे इलाज दिया होता तो बेटे की जान बच सकती थी।

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के बोल

वहीं, एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत मामले में पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की मां की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। युवक के साथ और कौन-कौन लोग नशा कर रहे थे इसके बारे में भी पुलिस के द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...