IIT मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया सुसाइड, पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की सहायक प्रोफेसर मयंका अंबाडे ने अपने आवास की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना रविवार 26 जनवरी देर शाम की है। मयंका अंबाडे मुंबई की रहने वाली थीं। कुछ वर्षों से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, मानसिक तनाव बताई वजह

पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें तनाव और अवसाद को इस कदम का कारण बताया है। 26 जनवरी को संस्थान में छुट्टी थी। फैकल्टी के अन्य सदस्य गणतंत्र दिवस समारोह में व्यस्त थे।

मयंका अंबाडे का आवास पांचवीं मंजिल पर था। वह आवास की बालकनी से नीचे कूद गई। मयंका को संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने इमारत के नीचे खून से लथपथ हालत में पाया तो इसकी सूचना संस्थान प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कमांद के प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। कमरे की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ।

घटना के समय प्रोफेसर के पति कमरे में मौजूद थे

नोट में लिखा है “मैं काफी समय से इस मानसिक पीड़ा से गुजर रही हूं। अब मैं इसे और सहन नहीं कर सकती।” मयंका के पति भी घटना के समय कमरे में थे। वह किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते हैं। मयंका मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान स्कूल में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं।

स्वजन ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। थाना पद्धर के प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...