शाहपुर विधानसभा में सिंचाई – पेयजल योजनाओं पर व्यय होेंगे 96 करोड़: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां पठानियां 

--Advertisement--

उपमुख्य सचेतक ने तीन विद्युत संचालित हैंडपंप का किया लोकार्पण, 25 लाख से बनने वाले हेल्थ क्लीनिक प्लांट भवन का किया शिलान्यास।

शाहपुर, 28 जनवरी – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़, सिंचाई योजनाओं पर 16 करोड़ तथा सीवरेज पर 56.56 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है।

मंगलवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने ग्राम पंचायत अम्बाड़ी के वार्ड नं 3 डोला में 3 लाख तथा गोरडा के नाहलन में स्थापित विद्युत संचालित हैंडपम्प तथा ग्राम पँचायत मंझग्रां के वार्ड 4 में 3 लाख से स्थापित विद्युत संचालित हैंडपम्प का लोकार्पण भी किया गया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय उच्च विद्यालय केटलू के खेल मैदान के विस्तारीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस के ग्रामीण क्षेत्रों का चरणबद्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पहल की जा रही है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अर्थव्यस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है दूध पर समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रैत ब्लाक को भी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया जा रहा है ताकि बागबानी को बढ़ावा मिल सके और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने।

उन्होंने कहा कि संसाधनों को बढ़ाने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे है। आज जो कड़े फैसले सुख सरकार ने लिए है वो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को समृद्धि और विकास की राह पर लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी नीतियों में बदलाव लाकर अतिरिक्त राजस्व कमाने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

झुलाड़ में हेल्थ क्लीनिक प्लांट के भवन का शिलान्यास

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के झुलाड़ में 25 लाख से बनने वाले प्लांट हेल्थ क्लीनिक के भवन का शिलान्यास किया। जिला में यह 5वां क्लीनिक है। इस क्लीनिक के बन जाने से यहां के हजारों बागवानों को लाभ मिलेगा। झुलाड से इस बार 1.50 करोड़ रुपये के प्लांट बेचे गए हैं।

उद्यान विभाग के उपनिदेशक कमलशील नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से बागवानी को अपनाने का आह्वान किया।

जिप सदस्य नीना ठाकुर ने उपमुख्य सचेतक आभार जताया तथा उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज रैत, अम्बाड़ी, केटलु, झुलाड, मंझग्रां, गोरडा में लोगों की समस्याओं का भी सुना।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...