शाहपुर – कोहली
साइकिल पर वैष्णो देवी यात्रा पर निकले बठिंडा निवासी रजिन्द्र गुप्ता ने इस बार 150वीं बार यात्रा सम्पन्न कर धाम के दर्शन किए, जो कि 19 बार बाबा बर्फानी के भी दर्शन कर चुके हैं और फिर अमरनाथ यात्रा करने की तैयारी में है।
मां वैष्णो देवी धाम से लौट रहे रजिन्द्र गुप्ता ने बताया कि मां का आशीर्वाद ही है, जो वह इतनी बार साइकिल पर यात्रा कर चुके हैं। 36 वर्षों से वह अब तक 6 लाख 40 हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर पूरी कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक मां वैष्णो देवी, बाबा बर्फानी अमरनाथ, कांगड़ा देवी, ज्वालाजी, मां चिंतपूर्णी, मां नैना देवी मां चामुण्डा, मां मनसा देवी हरिद्वार, गंगोत्री व गौमुख, उज्जैन महाकाल मंदिर, इंदौर ज्योतिर्लिंग और सिरोही मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
अब वह नीलकंठ से गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा कर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भठिंडा में शिवलिंग पर जल अर्पित करेंगे।

