सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन – कैप्टन अनुमेहा पराशर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को चिकित्सा जांच शिविर स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें कर्नल जीएस ठकुर, डाॅ. कुमल प्रीत, जोगिंदर कुमार, लाभ सिंह, संजय कुमार, तथा सुदर्शन कुमार मौजूद रहेंगे।

उन्होंने चिकित्सा जांच शिविर में रक्त व शुगर की जांच करवाने के लिए आने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वे खाली पेट आएं। उन्होंने चंबा के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह किया है कि वे इस स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित होकर अपना चेकअप करवा कर दवाइयां भी ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...