शाहपुर की इन पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस

--Advertisement--

शाहपुर की इन पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस। 

शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र की पंचायतों मनेई,लपियाना, ठेहड़ व हारचक्कियां में आज 76वां गणतन्त्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मनेई में पंचायत भवन के प्रांगण में कैप्टन कृष्ण पटियाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस मनाया गया। उंसके उपरांत कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को पंचायत प्रधान निशा देवी द्वारा कॉपी ,पेन व मिठाई वितरित की गई।

कैप्टन कृष्ण पटियाल ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारे में नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यह सीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है। उंन्होने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

ठेहड़

ग्राम पंचायत ठेहड़ में 76 वां गणतन्त्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचायत प्रधान मनजीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।वहीं मौजूद लोगों को मिठाई बांटी गई।उंन्होने गणतंत्र दिवस के महत्व को याद किया।

उंन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की जीत का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि इस दिन हम अपने देश के संविधान को याद करते हैं और अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को प्रदर्शित करते हैं।

हारचक्कियां

ग्राम पंचायत हारचक्कियां में पंचायत भवन में प्रधान तिलक राज ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को बधाई दी।

लपियाना

ग्राम पंचायत परगोड़ में प्रधान हेमराज की अगुवाई में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस मनाया।नन्हे बच्चों व मौजूद लोगों को मिठाई बांटी गई।उंन्होने क्षेत्र वासियों को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...