कसौली में होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, धमकी देकर बनाया वीडियो

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक युवती के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म और वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आपबीती सुनाई।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली महक के साथ रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अमित निवासी सोनीपत नामक व्यक्ति के साथ पिछले दो साल से नौकरी कर रही थी।

3 जुलाई 2023 को वह अपनी दोस्त पूनम और अमित के साथ हिमाचल घूमने आई थी और उन्होंने होटल रोज कॉमन कसौली में ठहरने का निर्णय लिया।

शाम करीब 7 बजे जब वे घूम रहे थे, तो उन्हें दो व्यक्ति मिले, जिनमें एक ने अपना नाम मोहन लाल बढ़ौली ने खुद को राजनीतिज्ञ बता रहा था।

दूसरे ने अपना नाम रॉकी मित्तल उर्फ जय भगवान सिंगर बताया। बातचीत के दौरान वे दोनों उन्हें अपने होटल के कमरे में ले गए और वहां बैठकर बात करने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार, जय भगवान ने उसे फिल्म में अभिनेत्री का रोल देने का झांसा दिया, जबकि मोहनलाल ने सरकारी नौकरी दिलवाने का वादा किया।

इसके बाद उन्होंने उन्हें शराब ऑफर की, जिसे उन्होंने मना कर दिया। लेकिन, जबरदस्ती शराब पिलाने के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो और फोटो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। डर और शर्म के कारण पीड़िता और उसकी सहेली ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

पीड़िता ने बताया कि घटना के करीब दो महीने बाद आरोपियों ने फिर से उन्हें धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों का पता पंचकूला और सोनीपत से मिला है।

लिहाजा अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसकी फोटो और वीडियो डिलीट करने का भी आग्रह किया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामला आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...