आईटीआई परागपुर में आठ को लगेगा रोजगार मेला

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

परागपुर में स्थित मॉडर्न आईटीआई में आठ जनवरी को राजस्थान की एक निजी कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ठाकुर ने दी।

मेले में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से पास हो चुके और 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो, वे भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 14,500 रुपये प्रतिमाह के अलावा कंपनी के नियमानुसार कैंटीन, परिवहन, वर्दी और सेफ्टी शूज की सुविधा दी जाएगी।

रोजगार मेले में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर, मेकेनिक ट्रैक्टर, डीजल मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर और एमएमवी ट्रेडों से पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी मेले में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...