डीएवी मनेई में मदनलाल सेखड़ी को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

डीएवी मनेई के प्रांगण में डीएवी कार्यकारिणी समिति नई दिल्ली के उपाध्यक्ष मदन लाल सेखड़ी की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल शिक्षक और गैर शिक्षक और स्कूल के समस्त बच्चों द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर अपने अनुभव सांझा किए। उंन्होने बताया कि सेखड़ी जी एक विशेष प्रतिभा के व्यक्ति थे। वह आर्य समाज के एक कर्मठ सिपाही थे। सेखड़ी जी कर्मशील, सदाचारी व्यक्तित्व से परिपूर्ण थे। वह नियम के पक्के थे।

डीएवी मनेई के निर्माण में उनके अथक प्रयास रहे, जिनको हमेशा याद किया जाएगा। उनकी स्मृतियों की झलक कण-कण में विद्यमान है। सभा में उपस्थित सभी ने श्री सेखड़ी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अंत में डीएवी मनेई के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने चेयरपर्सन पी०साॉफ्त, ए०आर०ओ० बिक्रम सिंह और मैनेजर डॉक्टर रश्मि जमवाल व अपनी तरफ से उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। डीएवी के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्य व संघर्ष सदा अविस्मरणीय रहेंगे।

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...