साढ़े आठ लाख की चोरी का मामला शाहपुर पुलिस ने सुलझाया

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

शाहपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 27 -28 नवंबर की रात को पुहाड़ा में हुई अशोक कुमार के घर में चोरी का मामला सुलझा लिया है।

थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि आरोपी चोरों ने सोने के जेवर वह कुछ नगदी लगभग 8.50 लाख इस चोरी की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने इसमें कड़ा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सहित पुलिस दल का गठन किया था ताकि इस चोरी के तह तक जा सके।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह साक्ष्य इकट्ठे करने की कोशिश की और दो आरोपियों को दबोचा। यह चोरी लगभग 8.50 लाख की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों इस मामले में गिरफ्तार किए हैं जो कि बंगाली समुदाय से संबंधित है।

पुलिस ने उनसे ढाई लाख के समान की रिकबरी की है तथा अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश में पुलिस पंजाब, जम्मू – कश्मीर में दस्तक दे रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...