शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे अध्यापक पर कार्रवाई, विभाग ने किया निलंबित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत प्राथमिक स्कूल में ड्यूटी के समय ही शराब के नशे में धुत्त होकर कुर्सी पर सो रहे अध्यापक को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग ने अध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की है।

बता दें कि अध्यापक जब शराब के नशे में टल्ली पाया गया तो स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत्त यह शिक्षक कुर्सी पर सोते हुए खर्राटे मार रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचता है और इसका वीडियो बना लेता है।

उक्त व्यक्ति अध्यापक से यह भी पूछता है कि आप ऐसी स्थिति में स्कूल क्यों आए हो, लेकिन अध्यापक इस बात का सही ढंग से जवाब नहीं दे पाया है और खुद को छुट्टी पर होने की बात कहता है। वीडियो में स्कूल में बैठे बच्चे भी दिख रहे हैं।

खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रिवालसर सुखिया राम के बोल 

खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रिवालसर सुखिया राम ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उसे अब दूंग ब्लॉक में अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अभी तक अध्यापक की कोई मेडिकल जांच नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...