पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा भरमाड़ा मर्डर केस का मुख्य आरोपी

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर 

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन बनोली के भरमाड़ा मर्डर केस के मुख्य आरोपी करनैल सिंह उर्फ शुनका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा मंगलवार को आरोपी को जवाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

भरमाड़ा में शिव नुआला में करनैल सिंह ने अपने पड़ोसी रशपाल सिंह को सोमवार को सुबह 4 बजे के करीब तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मौके पर आरोपी मौका से फरार हो गया था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि मर्डर केस के आरोपी करनैल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा जवाली कोर्ट में पेश करने पर पनावः दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान ही खुलासा होगा कि आखिरकार मर्डर करने के पीछे क्या वजह रही। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...