हिमाचल में सिविल जज बनने का मौका, पब्लिक सर्विस कमीशन ने मांगे आवेदन, भरे जाने हैं 21 पद

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सिविल जज बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. इन युवाओं का हिमाचल में सिविल जज बनने का सपना पूरा हो सकता है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों को सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है है।

आयोग ने सिविल जज पद के लिए 21 पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी की है, यह पद परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके लिए फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया रखी गई है। सिविल जज के लिए अब योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को 5 जनवरी तक यह फॉर्म भरने हैं।

हिमाचल में सिविल जज बनने का मौका

सिविल जज के लिए जो 21 पद रखे गए हैं, उसमें 11 अनारक्षित, 3 शेड्यूल कास्ट, 3 पद शेड्यूल्ड ट्राइब के लिए है जबकि चार पद ओबीसी के लिए रखे गए हैं। कोई भी अभ्यर्थी जो सिविल जज बनना चाहता है और योग्यता पूरी रखता हो वह इसके लिए अप्लाई कर सकता है।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी लोक सेवा आयोग शिमला ने अपनी वेबसाइट पर डाल दी है अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना फार्म भी भर सकता है और प्रतियोगी परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी भी उसे वहीं से मिल सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...