मंडी के सेरी मंच पर हुआ गीता यज्ञ, शहर वासियों ने डाली पूर्णाहुति

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

इस्कॉन द्वारा विश्व स्तर पर गीता जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में दिल्ली और दूसरे स्थानों से आए विद्वानों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ इस गीता यज्ञ को संपन्न करवाया।

नगर निगम मंडी मेयर वीरेंद्र भट्ट के बोल 

इसमें नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वीरेंद्र भट्ट ने इस धार्मिक आयोजन के लिए इस्कॉन को बधाई दी। इस्कॉन मंडी के प्रभारी विजय शाश्वतदास ने बताया कि गीता यज्ञ का आयोजन करके सर्व समाज के लिए मंगलकामना की जा रही है।

युवा पीढ़ी को अपने संस्कार, संस्कृति और सनातन परंपरा को समझने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे इसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि इस्कॉन द्वारा हर वर्ष गीता जयंती पर यह आयोजन किया जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उस गीता का संदेश प्राप्त हो रहा है जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया उपदेश है।

इस गीता यज्ञ में शहर वासियों ने पूर्णाहुति डालकर मंगल कामना की। वहीं दिल्ली से आए लोगों ने प्रभु महिमा से ओतप्रोत कार्यक्रम भी पेश किए। इसके साथ ही यहां धार्मिक सामग्री को उपलब्ध करवाने के लिए एक स्टॉल भी लगाया गया था, जिसके माध्यम से लोगों ने खूब खरीदारी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...